अन्नू रानी जैवलीन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में लगातार दूसरी बार जगह बनाने वाली पहली भारतीय बनीं :

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय खिलाड़ी अन्नू रानी ने अपनी जगह पक्की कर ली है। 59.60 मीटर तक भाला फेंकते हुए अन्नू ने फाइनल में स्थान पक्का किया है।

अमेरिका के ऑरेगोन में हो रही इस चैंपियनशिप में फाइनल में पहुंचने वाले एथलीट्स में पहले स्थान पर जापान की हरुका है जिन्होंने इस सीजन में अपना बेस्ट प्रदर्शन देते हुए 64.32 मीटर भाला फेंका है। वहीं अन्नू का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 63.82 मीटर है। 

अन्नू जैवलीन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में लगातार दूसरी बार जगह बनाने वाली पहली भारतीय हैं। अन्नू रानी ने इसके पहले साल 2019 में दोहा में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के क्वालीफिकेशन राउंड में 8वें नंबर पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया था। कतर की राजधानी दोहा में आयोजित उस प्रतियोगिता में अन्नू रानी ने 61.12 मीटर थ्रो किया था।

अन्नू रानी 2018 के एशियाई खेलों में 53.93 मीटर के प्रदर्शन के साथ छठे स्थान पर रहीं थीं। बाद में उन्होंने अपने खेल कौशल में सुधार करते हुए अच्छे प्रदर्शन किए।

इस तरह एथलेटिक्स की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में राष्ट्रीय चैंपियन मेरठ की अन्नू रानी का सफलता का क्रम जारी है। टोकयो ओलिंपिंक में पदक से चूक गईं 29 वर्षीया अन्नू रानी ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की जैवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया है। यह गौरव हासिल करने वाली वह देश की पहली महिला एथलीट हैं। 

अन्नु रानी का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 63.82 मीटर है, जो इस वर्ष की शुरुआत में जमशेदपुर में किया और राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था। 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube