अपनी फीस में इजाफा करने का फैसला: शाहिद कपूर

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर अविश्वसनीय सफलता हासिल की है. ये फिल्म दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है. फिल्म हर दिन सफलता के नए-नए आयाम गढ़ते जा रही है. कबीर सिंह की सक्सेस से शाहिद कपूर की भी खुशी का ठिकाना नहीं है. ऐसा होना भी चाहिए. शाहिद कपूर के लिए कबीर सिंह की सक्सेस बेहद जरूरी थी. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्मों की कमी से जूझ रहे शाहिद कपूर ने कबीर सिंह के ब्लॉकबस्टर हो जाने के बाद अपनी फीस में इजाफा करने का फैसला किया है. शाहिद कपूर जहां पहले एक फिल्म के लिए 10-12 करोड़ रुपये लिया करते थे, वहीं अब वो एक फिल्म के लिए 21 करोड़ रुपये लेंगे.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube