अपनी शादी का विज्ञापन करेंगे रणवीर—दीपिका

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पिछले साल अचानक  शादी करके सबको चौंका दिया था। अब ऐसी खबरे हैं कि दीपिका और रणवीर भी ऐसा कर सकते हैं। दरअसल, शादी से पहले विराट और अनुष्का का एक विज्ञापन आया था। इस विज्ञापन में दोनों शादी की कसमें खाते दिख रहे थे। कुछ ऐसा ही अब रणवीर—दीपिका भी कर सकते हैं।

अनुष्का—विराट ने यह विज्ञापन कपड़ों के ब्रांड मान्यवर के लिए किया था। ऐसी खबरें हैं कि यह ब्रांड अब दीपिका और रणवीर के साथ भी ऐसा ही विज्ञापन करने जा रहा है। खबरों के अनुसार, मान्यवर ब्रांड ने दोनों सेलिब्रिटीज को इसके लिए अप्रोच किया है। हालांकि अभी रणवीर—दीपिका ने हां नहीं कहा है, लेकिन उम्मीद है कि वह यह विज्ञापन कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ, तो वे दोनों भी इस विज्ञापन में शादी की कसमें खाते नजर आएंगे। 

खबर है कि दोनों इस साल शादी कर सकते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अगर वे यह विज्ञापन करते हैं, तो कितना हंगामा होगा। यह पहली बार होगा, जब दोनों एक साथ किसी विज्ञापन में नजर आएंगे। इस साल दोनों की फिल्म पद्मावत आई, जिसमें दोनों के काम को खूब सराहा गया। 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube