अपने बछड़े को हटाने वाले को अपना दुश्‍मन मान बैठी एक गाय, जानिए फिर क्या हुआ

चाहे इंसान हो या जानवर मां की ममता सभी में एक जैसी होती है। मां की ममता के सामने सारी कवायदे धरी की धरी रह जाती हैं। एक मां से बढ़कर बच्चे के खोने का गम कोई नहीं जानता है। अपने बच्‍चे को बचाने के लिए मां अपनी जान भी जोखिम में डालने से नहीं चूकती है। बच्‍चे को जरा सी भी चोट पहुंचाए तो उसको मां के गुस्‍से का शिकार होना पड़ सकता है। ऐसा ही एक हैरत अंगेज वाकया आंध्र प्रदेश में देखने को मिला है, जहां एक गाय ने रिक्शाचालक पर हमला बोल दिया।

दो हफ्ते पहले उस गाय के बछड़े की मौत हो गई थी। इसके बाद उस बछड़े के शव को एक रिक्शाचालक उठाकर ले गया था। गाय ने इस पूरे वाकए को देखा था। अपने बच्चे से बिछड़ने के गम में गाय परेशान थी और दो हफ्ते बाद ही गाय ने जब उस रिक्शेवाले को मछलीपटनम बस अड्डे के पास दोबारा देखा तो उसके गुस्‍से की सीमा नहीं थी। गुस्‍साई मां ने रिक्‍शे वाले पर हमला कर दिया। उसने अपनी सींग से रिक्शाचालक को चोट पहुंचाई और गाय के हमले को देखकर लोग रिक्‍शे वाले को बचाने के लिए दौड़े। किसी तरह रिक्शेवाले की जान बच पाई|

स्थानीय लोगों में यह चर्चा चल रही थी कि गाय उस शख्स से अपने बच्‍चे की मौत का जिम्‍मेदार मान रही थी। शायद इसी वजह से उसने रिक्‍शेवाले पर हमला किया। लोगों के अनुसार, गाय को उस रिक्‍शे वाले का चेहरा दो हफ्ते बाद भी याद था जो उसके मृत बछड़े को उठाकर ले गया था। पर गाय के बछड़े की मौत सड़क हादसे में हुई थी।  एक तेज रफ्तार वाहन ने बछड़े को टक्कर मार दी थी। रिक्शाचालक वहां से गुजर रहा था तभी उसने बछड़े को देखा था। रिक्‍शेवाले ने ही बछड़े के शव को उठाकर डिस्पोज किया था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube