अफगानिस्तान के 20 वर्षीय लेग स्पिनर राशिद खान के पिता का रविवार (30 दिसंबर) को निधन हो गया

अफगानिस्तान के 20 वर्षीय लेग स्पिनर राशिद खान के पिता का रविवार (30 दिसंबर) को निधन हो गया। इसके बावजूद वे अपने दिवंगत पिता के सम्मान में नए साल की पूर्व संध्या पर सिडनी थंडर के खिलाफ बिग बैश लीग (बीबीएल) 2018-19 मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलते दिखाई दिए।

राशिद ने इस मुकाबले में दो विकेट लिए और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने सिडनी थंडर्स को 20 रन से हरा दिया। इससे पहले राशिद खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आज मैंने अपनी जिंदगी के सबसे अहम इंसान को खो दिया। वह मेरे पिता हैं। मुझे अब समझ आ गया है कि आप मुझे हमेशा मजबूत बने रहने के लिए क्यों कहते थे।’

बता दें कि राशिद बीते काफी समय से अपनी फिरकी की बदौलत क्रिकेट की दुनिया में छाए हुए हैं। युवा खिलाड़ी के पिता ने 30 दिसंबर को आखिरी सांस ली। खुद राशिद ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी। जब राशिद के पिता का निधन हुआ तब वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में  एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे थे। 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube