अफगान बलों ने वारदोज पर फिर से किया कब्जा, 100 तालिबानी आतंकी मारे गये

काबुल : अफगान सुरक्षाबलों ने उत्तर पूर्वी बदाखशान प्रांत के वारदोज जिले पर फिर से कब्जा कर लिया है। अब तक हुए संघर्षों में 100 तालिबानी आतंकियों की मौत हो गई है। यह जानकारी शनिवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। समाचार एजेंसी खामा प्रेस के मुताबिक अफगान सुरक्षाबलों ने एक बड़ा अभियान चलाया और जिले पर फिर से कब्जा जमा लिया। मारे गए आतंकियों में तालिबान के भूमिगत गवर्नर कारी फैसीउद्दीन और कई अन्य विदेशी लड़ाके मारे गए हैं। इसके अलावा रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षाबलों ने तालिबान के भूमिगत सेना प्रमुख बदाखशान को भी मार गिराया है। इस बड़े स्तर पर चले अभियान में कई तालिबानी आतंकी घायल भी हुए हैं। हालांकि मंत्रालय ने कहा है कि सुरक्षाबलों का कोई भी जवान इस दौरान घायल नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube