अब सियासी कोर्ट में शॉट लगाने को तैयार साइना नेहवाल!

भाजपा में शामिल होने जा रहीं स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी

नई दिल्ली : बैडमिंटन कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन के बाद बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल अब राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। साइना नेहवाल कुछ देर में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में साइना नेहवाल भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेंगी। उम्मीद की जा रही है कि बैडमिंटन कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन करने वाली स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल सियासी कोर्ट में भी अपना प्रदर्शन जारी रखेंगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कई खिलाड़ियों ने भाजपा का दामन थामा है, जिसमें पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, रेसरल बबिता फोगाट आदि शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube