अभिनव बिंद्रा ने 13 साल पहले आज ही के दिन बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पर साधा था निशाना

अभिनव बिंद्रा ने 13 साल पहले आज ही के दिन बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पर साधा था निशाना

नई दिल्ली। भारतीय खेल प्रेमियों के लिए आज का दिन काफी यादगार है। 13 साल पहले आज ही के दिन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा 2008 में ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले बने थे पहले भारतीय बने थे। बिंद्रा ने आज ही के दिन 11 अगस्त, 2008 को बीजिंग ओलंपिक में पुरुषों की दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सोने पर निशाना साध न सिर्फ अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करवाया बल्कि देश का वर्षों का पीले तमगे का सूखा भी खत्म किया। वह किसी भी खेल में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले भारतीय बने थे।

वहीं, 1980 मास्को ओलंपिक खेलों के बाद यह देश का पहला स्वर्ण पदक था। मास्को में हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। बिंद्रा के अलावा पहलवान सुशील कुमार ने और मुक्केबाज विजेेंद्र सिंह ने बीजिंग ओलंपिक में कांस्य जीते थे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube