अभिनेत्री दीप्‍ती नवल से बिटक्‍वाइन के जरिए मांगी गई फिरौती

फिल्‍म अभिनेत्री दीप्‍ती नवल से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है. दीप्‍ती नवल से मेल के जरिए फिरौती  मांगी गई है. फिरौती मांगने वाले ने अभिनेत्री से सारे पैसे बिटक्‍वाइन के जरिए मांगे हैं. इस संबंध में वार्सोवा पुलिस स्‍टेशन पर लिखित शिकायत की गई है. साइबर सेल इस मामले की जांच में जुट गई है.

नेताओं से मैसेज के जरिए फिरौती मांगने का मामला अभी सुर्खियों में ही है कि अब फिल्‍म अभिनेत्री दीप्‍ती नवल से भी फिरौती मांगने का मामला सामने आया है. अभी तक इस बात की जानकारी तो नहीं मिल सकी है कि दीप्‍ती नवल से कितने रुपये की फिरौती मांगी गई है लेकिन इतना जरूर पता चल गया है कि पैसे बिटक्‍वाइन के जरिए मांगे गए हैं. शातिर ने मेल के जरिए अभिनेत्री से फिरौती की मांग की है. इस मामले में वर्सोवा पुलिस स्‍टेशन में लिखित शिकायत की गई है. मामला साइबर सेल को सौंप दिया गया है. साइबर सेल मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube