अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी को किया फोन, एहतियाती तैयारियों की ली जानकारी

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश की स्थितियों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की है। इस दौरान गृह मंत्री ने राहत कार्य की एहतियाती तैयारियों की जानकारी लेते हुए मदद का आश्वासन दिया है।

सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर केंद्र सरकार की ओर से मदद का पूरा भरोसा दिया। इसके साथ ही आपदा राहत से बचाव के लिए सरकार की ओर से तैयारियों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही वर्षा का लगातार जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रियों सहित राज्य में आए पर्यटकों की सुरक्षा के बारे में भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने फोन के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों से कम समय में आपदा की स्थिति में रिस्पांस टाइम कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि इस बात का धायान रखा जाय कि यात्रियों को असुविधा न हो। राज्य में आए लोग संकट के समय में अच्छा संदेश लेकर जाएं। इसके लिए काम करना होगा।

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में बारिश की स्थिति एवं आवागमन की स्थिति की प्रत्येक घंटे की रिपोर्ट दी जाए। प्रशासनिक अमले पहले ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर अलर्ट मोड पर हैं। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से भी सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज प्रदेश के एक से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रखे गए हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube