अमीषा पटेल 43 साल की उम्र में काफी फिट नजर आ रही

बीते दिनों बिग बॉस के घर में ग्लैमर का तड़का लगाने पहुंचीं अमीषा पटेल एक बार फिर लाइम लाइट में आ गई हैं. इसके बाद से अमीषा सोशल मीडिया पर पहले से भी ज्यादा एक्टिव हो गई हैं. बीते कुछ दिनों से अमीषा सोशल मीडिया पर लगातार फिटनेस को लेकर वीडियो शेयर करती नजर आ रही हैं.

अमीषा पटेल 43 साल की उम्र में काफी फिट हैं और वो लगातार अपने फैंस को भी फिटनेस के लिए जागरुक करती रहती हैं. ये वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, बुल्गारियन बैग्स..मैंने पहली बार इसे करने की कोशिश की है.

अमीषा ने एक के बाद एक कई वीडियो शेयर की हैं. जिसमें वो एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि एक नया दिन और एक एक्सरसाइज का एक नया सेशन.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube