अमेरिका में गोलीबारी, 2 की मौत, 4 घायल

हाल्टोम सिटी (टेक्सास)। अमेरिका में बंदूक की गोली अब भी लोगों पर मौत बनकर बरस रही है। ताजा वारदात हाल्टोम सिटी के डलास फोर्ट वर्थ क्षेत्र में हुई है। पुलिस के मुताबिक एक बंदूकधारी ने एक घर में घुसकर दो लोगों को भून दिया। इस दौरान तीन पुलिस अधिकारियों सहित चार अन्य घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक खूनखराबा करने के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली से उड़ा दिया। यह वारदात शनिवार शाम हुई। एक महिला को घर के अंदर गोली मारी गई, दूसरे व्यक्ति का रक्तरंजित शव घर के बाहर मिला। पुलिस को सूचना देने वाली महिला भी गोलीबारी में घायल हो गई। हमलावर के पास राइफल और एक हैंडगन थी।

उल्लेखनीय है कि इस साल अब तक अमेरिका में 302 सामूहिक गोलीबारी की वारदात हुई हैं।

24 मई को टेक्सास में सामूहिक गोलीबारी में 19 बच्चों सहित कई लोग मारे गए थे। अमेरिका में मौत बरसाती बंदूकों का सिलसिला पुराना है। पार्कलैंड (फ्लोरिडा) में 2018 मार्जोरी स्टोनमैन डगलस हाई स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग में 17 लोग मारे गए थे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube