अमेरिका में सिख संत को घर में घुसकर पीटा

लॉस एंजेल्स : पिछले सप्ताह सेंट्रल कैलिफ़ोर्निया में  एक अज्ञात व्यक्ति ने गुरुद्वारे के सामने स्थित घर में घुस कर एक सिख संत की पिटाई की और उन्हें वापस जाने को कहा। हमलावर ने सिख संत अमरजीत सिंह के घर की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और घर में रह रहे अन्य लोगों को अपशब्द कहे। यह अज्ञात व्यक्ति अमरजीत को बार कह रहा था कि वापस अपने देश जाओ। अमरजीत सिंह पिछले एक दशक से गुरुद्वारे के कार्यक्रमों में बेरोकटोक भाग लेते रहे हैं।  गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य मंदिर बरार ने कहा है कि अस्पताल से छुट्टी के बाद अमरजजीत सिंह घर लौट आए हैं,लेकिन उनके सीने में दर्द है। उन्होंने कहा कि इस गुरुद्वारे में पहली बार इस तरह की घटना हुई है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube