अमेरिका से लौटी प्रियंका ने संभाला कार्यभार, बोलीं- मैं परिवार के साथ!

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में नई जिम्मेदारी संभालते हुए कहा कि वह अपने परिवार के साथ खड़ी हैं। उनका बयान पति रॉबर्ट वाड्रा को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने के संबंध में था। प्रियंका गांधी बुधवार को अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस भी गई थीं। यहां से वह पार्टी मुख्यालय पहुंचीं। प्रियंका को हाल ही में कांग्रेस महासचिव बनाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रियंका कल ही अमेरिका से लौटी हैं। प्रियंका को कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के बगल का कमरा दिया गया है। वह आज अपने कमरे में बैठी और नई जिम्मेदारी के संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलीं।

भारतीय जनता पार्टी ने एक प्रेस वार्ता में रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा के एक पोस्टर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस दफ्तर के बाहर दो अपराधियों के पोस्टर लगे हुए थे। दोनों अपराधी जमानत पर बाहर हैं। पहले अपराधी राहुल गांधी पांच हजार करोड़ के घोटाले में जमानत पर बाहर हैं और दूसरे अपराधी रॉबर्ट वाड्रा मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी के सामने पेश हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube