अमेरिका से 105 प्राचीन कलाकृतियों की “वतन” वापसी

(शाश्वत तिवारी) : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के विविध क्षेत्रों और परंपराओं का प्रतिनिधित्व करने वाली तस्करी की गई 105 प्राचीन कलाकृतियों को वापस करने के लिए अमेरिकी सरकार को धन्यवाद दिया है। वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा इससे हर भारतीय खुश होगा। इसके लिए अमेरिका का आभारी हूं। ये बहुमूल्य कलाकृतियां अत्यधिक सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व रखती हैं। उनकी घर वापसी हमारी विरासत और समृद्ध इतिहास को संरक्षित करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

इससे पहले भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट में कहा था, भारत के विविध क्षेत्रों और परंपराओं का प्रतिनिधित्व करने वाली तस्करी की गई 105 प्राचीन वस्तुएं, घर लौट रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा के बाद अमेरिका की ओर से सौंपे गए पुरावशेष, दूसरी शताब्दी ईस्वी पूर्व के हैं और इनमें उल्लेखनीय सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत शामिल हैं।

इनमें से कुछ पुरावशेषों में राजस्थान से बारहवीं-तेरहवीं सदी का एक संगमरमर का मेहराब, मध्य भारत से 14-15वीं सदी की अप्सरा, दक्षिण भारत से 14-15वीं सदी का संबंदर और 17-18वीं सदी का कांस्य नटराज, दक्षिण भारत से भी शामिल है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को न्यूयॉर्क में वाणिज्य दूतावास में आयोजित एक समारोह में अमेरिकी अधिकारियों द्वारा दूतावास के अधिकारियों को ये पुरावशेष सौंपे गए। अब ये 105 प्राचीन कलाकृतियां, संयुक्त राज्य अमेरिका से स्वदेश लौट रही हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube