अयोध्या के धार्मिक स्थलों की सैर कराएंगी गोल्फ कार्ट

अयोध्या, 1 अगस्त। योगी सरकार ने रामनगरी अयोध्या को एक और सौगात दी है। अब अयोध्या धाम की सड़कों पर गोल्फ कार्ट दौड़ती नजर आएंगी। 25 गोल्फ कार्ट अयोध्या पहुंची हैं। जो अयोध्या, गुप्तार घाट के गार्डन में खड़ी की गई हैं।

विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह ने बताया कि 25 गोल्फ कार्ट अयोध्या पहुंच गई हैं। अभी 25 गोल्फ कार्ट और आनी हैं। उन्होंने बताया कि अभी रूट मैप तय किया जाना है। अयोध्या आने वाले पर्यटकों को गोल्फ कार्ट से घूमने का मौका मिलेगा।

ये गोल्फ कार्ट रामपथ, गुप्तार घाट से लेकर अयोध्या के सभी धार्मिक स्थलों पर घूमती नजर आएंगी। गोल्फ कार्ट का संचालन अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से कराया जाएगा। एडीए सचिव ने बताया कि गोल्फ कार्ट पर तीन शिफ्ट में तीन अलग-अलग चालक काम करेंगे। गोल्फ कार्ट काफी आरामदायक होने के कारण सवारियों की यात्रा में सहायक साबित होंगी।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिन ने बताया कि हम श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में हमारी योजना है कि श्रद्धालुओं को इन लोकेशंस से 12 सीटर और 18 सीटर ई कार्ट की सुविधा भी मिले, जो उन्हें अयोध्या के विभिन्न धार्मिक स्थलों की सैर कराए।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube