आगरा: प्रेमीयुगल ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, युवती की मौत

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में बीती रात को एक प्रेमीयुगल ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। हादसे में युवती की मौत हो गयी, जबकि युवक गंभीर रुप से घायल था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के मितावली रेलवे स्टेशन में देर रात एक प्रेमीयुगल ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौके पर ही मौत हो गयी थी और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। रात करीब ढाई बजे मामले की जानकारी होने पर स्टेशन मास्टर ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। परिवार के लोग भी पहुंच गये।

प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि युवक-युवती एक दूसरे से प्रेम करते और विवाह करना चाहते थे। लेकिन एक ही परिवार से होने के कारण दोनों का विवाह नहीं हो सकता था, जिसकी वजह से दोनों ने यह कदम उठाया है। इस घटना को लेकर दोनों का ही परिवार कुछ भी बोलने से इंकार कर रहा है। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार परिवार की तरफ से तहरीर के आधार पर ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube