आजकल बॉलीवुड पर चढ़ रहा है एवेंजर्स का फीवर

मार्वल की एवेंजर्स: एंडगेम ने भारत में 26 अप्रैल को र‍िलीज हुई है. फिल्म को जबरदस्त क्रेज फैंस ही नहीं सेलेब्स के बीच भी देखने को मिल रहा है. बीते द‍िनों रणबीर कपूर और आल‍िया भट्ट इस फिल्म को देखने पहुंचे थे. शन‍िवार रात एवेंजर एंड गेम का शो देखने श‍िल्पा शेट्टी और माधुरी दीक्ष‍ित अपनी फैमिली के साथ पहुंचे.

श‍िल्पा शेट्टी अपने पत‍ि राज कुंद्रा और बेटे व‍ियान के साथ एवेंजर एंडगेम देखने पहुंचीं. राज कुंद्रा और व‍ियान दोनों ने एवेंजर प्र‍िंटेड टीशर्ट पहनी हुई थी.श्वेता बच्चन शन‍िवार रात अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने पहुंची. माधुरी दीक्षि‍त अपनी फैमिली के साथ एवेंजर देखने पहुंची. माधुरी हाल ही में कलंक फिल्म में बहार बेगम के किरदार में नजर आई थीं. बॉक्स ऑफ‍िस पर फिल्म का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा

मार्वल की एवेंजर्स: एंडगेम ने भारत में पहले दिन कमाई के सभी रिकॉ़र्ड तोड़ दिए हैं. एवेंजर्स: एंडगेम ने इंडिया में पहले दिन 53.10 करोड़ की कमाई की है. फिल्म का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 63.21 करोड़ है. 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube