आजमगढ़ में बदमाशों दिनदहाड़े चाकू से की दाे युवकों की हत्या, एक की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के निजामाबाद इलाके में सोमवार को आपसी दुश्मनी में एक पक्ष के दो लोगों को चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया गया, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चकिया हुसैनाबाद गांव में आपसी दुश्मनी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये और इस दौरान हुई चाकूबाजी में दो लोगों की जान चले गई, वहीं गंभीर रूप से घायल को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होने बताया कि दो बाइक पर चार लोग चकिया हुसैनाबाद गांव में पहुंचे जहां उनकी वासिफ से किसी बात पर कहासुनी हो गयी। इस दौरान वासिफ ने अपने साथी के साथ चाकू से वार कर दिया, जिसमें अस्मर (24), काजिम (22) और मुसीर (22) जख्मी हो गये। तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां अस्मर और काजिम की उपचार के दौरान मौत हो गई। मुशीर की हालत नाजुक बताई गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई और अपराधियों की धरपकड़ के लिए दबिश देना आरंभ कर दिया। इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा मारने वाले के पिता की दुकान फरिहा बाजार में है, और रेलवे की टिकट निकालने का कार्य करते हैं। मृतकों और दुकानदार पक्ष के लोगों में रंजिश बहुत दिनों से चल रही थी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube