आज का राशिफल

आज का रा​शिफल

आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष त्रयोदशी के दिन सूर्योदय के समय मूल नक्षत्र व चन्द्रमा धनु राशि में है। कुम्भ राशि मे इस समय गुरु व शनि मकर में है। सूर्य कर्क में तथा केतु वृश्चिक में है। आज कर्क व वृश्चिक राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

मेष- आज मंगल व चन्द्र गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज जॉब से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लाल रंग शुभ है।

वृष- व्यवसाय को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। हरा रंग शुभ है। चावल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन- चन्द्र का सप्तम व सूर्य का द्वितीय गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता दिख रहा है।

कर्क- चन्द्र व गुरु गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। स्वास्थ्य में चन्द्रमा व शनि गोचर थोड़ा तनाव दे सकते हैं। पीला रंग शुभ है। जॉब में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में राशि स्वामी सूर्य के द्वादश व चन्द्रमा के पंचम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। सफेद रंग शुभ है।

कन्या- बैंकिंग व आईटी जॉब के लोग अपने कॅरियर से खुश रहेंगे। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। बजरंगबाण का 09 बार पाठ करें। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी।हरा रंग शुभ है। सवा किलो तिल का दान करें।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube