आज गिरफ्तार हुए भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर: राजघाट पर CAA पर विरोध जारी

दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद को गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार को चंद्रशेखर आजाद को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था. इसके बाद आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्ली पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद को शुक्रवार को जामा मस्जिद में प्रदर्शन नहीं करने की इजाजत दी थी.

दिल्ली के राजघाट पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कई मुस्लिम संगठनों के लोग विरोध कर रहे हैं. इनका कहना है कि यह कानून मुस्लिम समुदाय के लोगों के खिलाफ है और इसका पुरजोर विरोध होना चाहिए और सरकार को इस फैसले को बदलना चाहिए. ये लोग NRC का भी विरोध कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube