आज प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और वाराणसी के दौरे पर सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वाराणसी में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे।

मुख्यमंत्री सबसे पहले प्रतापगढ़ पहुंचेंगे। यहां राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वह 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। विभिन्न विकास योजनाओं पर सरकार की प्राथमिकताओं को साझा करेंगे।

प्रतापगढ़ से मुख्यमंत्री सुल्तानपुर पहुंचेंगे। वहां कलेक्ट्रेट सभागार में अयोध्या मंडल के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के लंबित कार्यों की समीक्षा करेंगे। नई परियोजनाओं की कार्ययोजना पर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके उपरांत सुल्तानपुर और इसौली विधानसभा क्षेत्रों में 819 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रशस्ति पत्र भी वितरित करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे।

दिन के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री वाराणसी पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में वह विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद काल भैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। शाम को वह प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के पुत्र के वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का वाराणसी में रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube