आपके पास नया एटीएम कार्ड है तो उसे एक्टिवेट करने के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं

अगर आप एसबीआई के कस्‍टमर हैं और आपके पास नया एटीएम कार्ड है तो उसे एक्टिवेट करने के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप बैंक की ओर से दी गई इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो यह काम और भी आसान है। एटीएम कार्ड को एक्टिवेट करने के लिए आपको बैंक नहीं जाना होगा। आप घर बैठे इसे आसानी से कर सकते हैं।

कैसे करें एक्टिवेट?

आपको बस एसबीआई के इंटरनेट बैंकिंग को लॉग इन करना होगा, इसके बाद अपने एटीएम पर दिए 16 डिजिट नंबर को इंटर करें। साथ ही मांगी गई अन्य जानकारी शेयर करें। ज्यादा जानकारी के लिए आप एसबीआई की वेबसाइट पर दिए गए वीडियो को देखकर भी इसे समझ सकते हैं।

बैंक के इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल के जरिए ग्राहक को अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करना होगा। एक बार लॉग-इन हो जाने पर ग्राहक एटीएम कार्ड सर्विस की सुविधा को ई-सर्विस के जरिए एक्सेस कर पाएगा। इसके बाद “एटीएम कार्ड सर्विसेज” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसमें कई विकल्प मिलेंगे। यहां ग्राहक को नया एटीएम कार्ड एक्टिवेशन का विकल्प मिलेगा। इसके बाद यूजर को उस खाते का चयन करना होगा, जिससे एटीएम कार्ड जारी किया जाता है।

यूजर दिए गए जगह में 16 अंकों वाला अपना एटीएम कार्ड नंबर दर्ज करके आगे बढ़ेगा। इसके बाद ग्राहक को बैंकिंग पोर्टल की ओर से मांगी गई जानकारी जैसे खाता के प्रकार, ब्रांच की पुष्टि करनी होगी। फिर बैंक की ओर से ग्राहक के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक सिक्योरिटी पासवर्ड भेजा जाएगा।

खाली जगह में ग्राहक को इस पासवर्ड को दर्ज करना होगा। इसके बाद ग्राहक कन्फर्म पर क्लिक कर आगे बढ़ना होगा। एक बार सही पासवर्ड डालने के बाद एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग सुविधा आपको बताएगा कि आपका एटीएम सफलता पूर्वक एक्टिवेट हो चुका है।

एबीआई के ओर से दी गई जानकारी के अनुसार नए एटीएम का इस्तेमाल आप तभी कर सकते हैं जब यह एक बार एक्टिवेट हो जाएगा। एक बार एटीएम कार्ड एक्टिवेट होने के बाद पिन जेनरेट करने के लिए आप ऑनलाइन मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो कस्टमर केयर से बात करके या बैंक के ब्रांच में जाकर एक्टिवेट कर सकते हैं। 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube