आयुष्मान खुराना की सबसे बड़ी ओपेनर बन गई: ‘ड्रीम गर्ल’

अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ को फिल्म क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू और रेटिंग मिले हैं. इसका सीधा असर ‘ड्रीम गर्ल’ के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिल रहा है. आयुष्मान खुराना की इस फिल्म ने ओपेनिंग डे पर ही ऐसा शानदार प्रदर्शन किया है कि ये फिल्म आयुष्मान की सबसे बड़ी ओपेनर बन गई है. आयुष्मान की अब तक रिलीज हुई फिल्मों में ‘ड्रीम गर्ल’ ने पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का कलेक्शन अपने नाम किया है. हाल ही में फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े ट्वीट के जरिए शेयर किए हैं.

इसके साथ ही आयुष्मान की ये फिल्म बॉलीवुड की मिड बजट में बनी फिल्मों में सबसे बड़ी ओपेनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube