आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नवंबर में शादी करने जा रहे

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. बीते दिनों उनकी शादी का एक कार्ड वायरल हुआ था. हालांकि, बाद में पता चला कि वो कार्ड फेक था. लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि आलिया और रणबीर इसी नवंबर में शादी करने जा रहे हैं.

स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, आलिया भट्ट और रणबीर दो हफ्तों में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. कपल फ्रांस में शादी करेगा. उनकी शादी के लिए शेफ ऋतु डालमिया को केटरिंग के अरेंजमेंट के लिए अप्रोच किया गया है. बता दें कि अनुष्का-विराट की शादी में भी ऋतु ने ही केटरिंग सर्विस प्रोवाइड कराई थी.

दोनों की शादी की खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा. बता दें कि इससे पहले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरें भी काफी वायरल हुई थी. लेकिन ये खबरें महज अफवाह साबित हुई.

वर्क फ्रंट पर आलिया-रणबीर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आएंगे. ये उनकी साथ में पहली फिल्म है. इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है. मूवी का लोगो लॉन्च हो चुका है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube