इंदरमीत गिल वर्ल्ड बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त हुए : राघवेंद्र प्रताप सिंह

विश्व बैंक ने भारतीय अर्थशास्त्री इंदरमीत गिल को अपना मुख्य अर्थशास्त्री और विकास अर्थशास्त्र का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। गिल अमेरिकी अर्थशास्त्री कारमेन रेनहार्ट की भूमिका में होंगे और उनकी नियुक्ति 1 सितंबर 2022 से प्रभावी होगी।

इंदरमीत गिल अभी इक्विटेबल ग्रोथ, फाइनेंस और संस्थानों के उपाध्यक्ष हैं, जहां वे मैक्रोइकॉनॉमिक्स, लोन, ट्रेड, गरीबी और गवर्नेंस पर काम का नेतृत्व करते हैं।

कौशिक बसु के बाद अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में सेवा देने वाले गिल दूसरे भारतीय होंगे जो सितंबर माह से अपनी सेवाएं देंगे। बता दें कि 2012 से 2016 तक विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में कौशिक बसु ने अपनी भूमिका निभाई थी।

विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपास (David Malpass) ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि, ‘गिल इस भूमिका में नेतृत्व, अमूल्य विशेषज्ञता और व्यापक आर्थिक असंतुलन, विकास, गरीबी, संस्थानों, संघर्ष और जलवायु परिवर्तन पर देश की सरकारों के साथ काम करने के व्यावहारिक अनुभव का संयोजन लाते हैं।’

इंदरमीत गिल ने शिकागो विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचड की डिग्री हासिल की है। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पोस्ट ग्रेजुएशन और अर्थशास्त्र में सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube