इतने बदल गए हैं ‘तुम बिन’ के प्रियांशु चटर्जी

साल 2001 में रिलीज हुई सुपर हिट फिल्म ‘तुम बिन’ (Tum Bin) तो आपको याद ही होगी. इस फिल्म की कहानी और गानों ने लोगों के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे. आज भी इस फिल्म को बेस्ट रोमांटिक फिल्मों में गिना जाता है. फिल्म में संदली सिन्हा, प्रियांशु चटर्जी, हिमांशु मलिक और राकेश बापट लीड रोल में नजर आए थे. अब फिल्म के 23 साल बाद इसके कलाकारों का लुक बेहद बदल गया है. कुछ समय पहले एक्टर प्रियांशु चटर्जी की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है.

प्रियांशु चटर्जी का लुक देख फैंस हैरान

तुम बिन में प्रियांशु चटर्जी की मासूमियत ने सभी का दिल जीत लिया था. लेकिन इन दिनों एक्टर की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें वह बेहद ही अलग नजर आ रहे हैं. फोटो में देखा जा सकता है कि प्रियांशु बढ़ी दाढ़ी,  लंबे बाल में पहचान में नहीं आ रहे हैं. उनके चहरे पर उम्र का तकाजा भी दिख रहा है.  उनका ये लुक देखकर तो फैंस हैरान ही रह गए हैं. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि क्या ये क्या ये वही भोला भाला एक्टर है? तो आपको बता दें कि, एक्टर का ये लुक रियल में नहीं हैं, दरअसल, ये लुक उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए हैं.

क्या है वायरल फोटो की सच्चाई

बता दें, एक्टर प्रियांशु की बढ़ी दाढ़ी और  लंबे बाल वाला लुक असल में  रवींद्रनाथ टागोर का है, जो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘Rabindra Kabya Rahasya’ से है. ये एक बंगाली फिल्म है, जो रवींद्रनाथ टागोर के ऊपर बनी है. वहीं प्रियांशु के करियर की बात करें तो एक्टर ने कुछ ही फिल्मों में काम किया है. एक्टर दिल का रिश्ता, कोई मेरे दिल में है और भूतनाथ जैसी फिल्मों में नजर आए हैं. हालांकि उन्हें आज भी फिल्म ‘तुम बिन’ के लिए ही याद किया जाता है.

 

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube