इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की तस्वीर आईने में नहीं दिखती

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की पत्नी बुशरा बीबी की तस्वीर आईने में नहीं दिखती है। ऐसा पाकिस्तान के कैपिटल टीवी ने खातून-ए-अव्वल (प्रथम महिला) को लेकर दावा किया है। यह दावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात एक व्यक्ति के हवाले से किया गया है।

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र में हिस्सा लेने से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी पत्नी के साथ उमरा किया। जिसकी तस्वीरों में वह सिर से लेकर पांव तक बुर्के में ढकी हुई नजर आईं। बुशरा कथित तौर पर पाकिस्तान के किसी प्रधानमंत्री की पहली सिर से लेकर पांव तक बुर्के में ढकी पत्नी हैं।

बुशरा के कुछ भक्त मानते हैं कि वह आध्यात्मिक ताकतों से परिपूर्ण हैं। वो उन्हें बुशरा बीबी, पिरनी या बीबी पाक दामन के नाम से बुलाते हैं। वह आध्यात्मिक काउंसलर भी हैं। वह इस्लामिक कानूनों का सख्ती से पालन करती हैं। लोग उन्हें ऐसी महिला मानते हैं जो किसी का भाग्य बदल सकती हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube