इमरान खान ने माफी मांगी: अवंतिका से

एक्टर इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका पिछले कुछ महीनों से अलग रह रहे हैं. दोनों के तलाक को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. इस बीच स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक 19 जुलाई को पत्नी अवंतिका के बर्थडे पर इमरान ने पुराने गिले शिकवे भुलाकर एक नई शुरूआत की कोशिश की है. दरअसल, बर्थडे पर इमरान ने अवंतिका को फूलों का एक गुलदस्ता और साथ में एक इमोशनल नोट भेजा है. स्पॉटबॉय से बातचीत के दौरान सूत्र ने बताया कि इमरान खान ने अवंतिका को एक नोट भेजा है, जिसमें उन्होंने भावुक होकर माफी मांगी है. वह बर्थडे नोट से ज्यादा एक सॉरी नोट है. हालांकि यह बात अभी क्लीयर नहीं हैं कि इमरान ने किस बात के लिए माफी मांगी है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube