इमरान ने अमेरिका को चेताया, ईरान के साथ कुछ गलत हुआ तो भयंकर होंगे परिणाम

वाशिंगटन : पकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इराक जैसी कार्रवाई ईरान में की गई तो परिणाम भयंकर होंगे और लोग अल कायदा को भूल जाएंगे। अमेरिकी थिंक टैंक यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में मंगलवार को चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में खान ने कहा, ‘मुझे सही जानकारी नहीं है कि ईरान के साथ संघर्ष होने की स्थिति में सभी देश हालात की गंभीरता को समझ रहे हैं।’
उन्होंने आगे  कहा, ‘आप समझ रहे हैं ना, यह हमला इराक जैसा नहीं होने वाला है। यह बहुत बहुत खराब होगा। यह आतंकवाद का भानू मति का पिटारा खोल देगा जो लोगों को अल-कायदा को भूलने पर मजबूर कर देगा। आप समझें कि लड़ाई बहुत कम समय के लिए भी हो सकती है, अगर सभी एयरफिल्ड और बाकि जगहों पर हवाई हमले कर दिए जाएं।’ ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ती तनातनी के बीच  खान ने कहा, ‘मैं इस बात की पुरजोर वकालत करुंगा कि एक और सैन्य कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम कुछ भी करेंगे, मेरा कहना है कि अगर पाकिस्तान इसमें कोई भूमिका निभा सकता है तो हम ईरान को पहले ही यह कह चुके हैं।’

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube