इस एक्ट्रेस के पार्टी में जाते ही डर के मारे कांपने लगती थीं पत्नियां, जानिए कारण

कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा अपने शो को लेकर आए दिन चर्चाओं में रहते हैं. ऐसे में इस बार कपिल के शो में नजर आईं पुराने दशक की अभिनेत्रियां. जी हाँ, इस बार शो में बॉलीवुड की फेम अदाकारा अरुणा ईरानी और बिंदू शामिल हुईं और इस शो में अरुणा ईरानी ने बच्चा यादव और कपिल के साथ खुब मस्ती करते हुए दिखीं. जी हाँ, आपको बता दें कि अरुणा ईरानी ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और इन फिल्मों में हिंदी के अलावा कन्नड़, मराठी और गुजराती फिल्में भी हैं. वहीं फिल्मों के अलावा अरुणा ने टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है और वहां पर भी उन्होंने सफलता हासिल की.

वहीं कपिल के शो में अरुणा ईरानी ने पुरानी यादों को ताजा करने के साथ-साथ अपनी जिंदगी को लेकर भी कई खुलासे किए जो चौकाने वाले रहे. इस दौरान जब कपिल शर्मा ने पूछा कि ”जब रंजित साहब और प्रेम साहब किसी पार्टी में जाते थे तो लोग अपनी वाइफ को छुपा लेते थे, क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है.” वहीं इसके जवान में अरुणा ईरानी ने कहा कि ”हां ऐसा होता था हमारे साथ भी.;; अरुणा ईरानी ने ये भी बताया कि ”वो लोगों के साथ ही फ्लर्ट करती हैं, हीरो में शशि कपूर के साथ और दूसरे हैं कपिल शर्मा, भोला फेस और ये मीठी हंसी.”

उसके बाद अरुणा ने कहा कि, ”कैसे पार्टी में कोई आदमी उनसे बात कर ले तो उनकी बीवीयां डर जाती थीं.” आप देख सकते हैं इससे पहले सोनी टीवी के ट्विटर एकाउंट पर एक इस शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया था जिसमें कपिल टीवी एक्ट्रेस को ‘आय लव यू’ कहते नजर आऐ थे और कपिल शर्मा से आय लव यू सुनकर टीवी एक्ट्रेस चौंक गईं थीं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube