इस 2 साल की बच्ची की आवाज़ का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

इन दिनों सोशल मीडिया पर कई लोग अपने वीडियो से हिट हो रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं पश्चिम बंगाल के रानाघाट स्‍टेशन पर गाती रानू मंडल जो अपने एक गाने के सोशल मीडिया पर आते ही स्‍टार बन गईं। रानू मंडल ने लता मंगेशकर का गाना गा कर सोशल मीडिया कर लाखों लोगों का ध्‍यान अपनी तरफ खींचा था। अब ऐसा ही एक और लड़की का गाना है, जो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।  लेकिन आश्‍चर्य की बात है कि ये लड़की महज 2 साल की ही है। 

ये 2 साल की बच्‍ची लता मंगेशकर का प्रसिद्ध गाना ‘लग जा गले’ गाती हुई नजर आ रही है। ये गाना 1964 में आई फिल्‍म ‘वो कौन थी’ का है, जिसे साधना पर फिल्‍माया गया था। इस बच्‍ची का नाम प्रज्ञा मेधा बताया जा रहा है, जो इस गाने को बहुत ही मधुर आवाज में और काफी अच्‍छे सुरों के साथ गाती नजर आ रही है।

इस विडियो को इंस्टाग्राम यूजर pragyamedha11 ने शेयर किया है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। वे दुआ कर रहे हैं कि बच्ची भविष्य में एक बेहतरीन गायिका बने।

https://www.instagram.com/p/B0GuoA_nlJb/?utm_source=ig_embed

Related Articles

Back to top button