उत्तराखंड: युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस करा रही मेडिकल

जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर सहसपुर इलाके में शनिवार देर रात एक मुस्लिम महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना का पता चलने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप है। इस सिलसिले में तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला के बताए हुलिये के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। देर रात डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने सहसपुर थाने पहुंचकर पीड़ित महिला से घटनाक्रम की जानकारी ली। फिलहाल, आरोपितों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम में सक्रिय हैं। रविवार को थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करायाजा रहा है। साथ ही कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। वहीं, डीआइजी अरुण मोहन जोशी और एसपी देहात परमेंद्र डोभाल थानाध्यक्ष मामले में प्रगति की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

पुलिस के अनुसार महिला का आरोप है कि वह देर शाम सेलाकुई और सहसपुर के बीच पुल के पास से गुजर रही थी। तभी एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच दो अन्य युवक भी वहां आ गए, उन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से बचते बचाते देर रात साढ़े नौ बजे वो सहसपुर थाने पहुंची।मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ देर बाद ही डीआइजी सहसपुर थाने पहुच गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपितों ने काफी देर तक उसे रोके रखा। इसी वजह से वो थाने भी देर से पहुची। महिला के स्वजन भी देर रात थाने पहुंच गए थे। डीआईजी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पीड़िता के बताए हुलिये के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि महिला का कहना है कि आरोपितो को वह नहीं जानती। पीड़िता की ओर से अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इस आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube