उत्‍तरकाशी में मैक्स वाहन भडकोट के पास खाई में गिरने से चार लोगों की मौत…

 चिन्यालीसौड तहसील क्षेत्र के धरासू जोगत मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन भडकोट के पास खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

दुर्घटना आज सुबह की है। एक मैक्‍स वाहन बनकोट से चिन्यालीसौड आ रहा था। धरासू जोगत मोटर मार्ग पर भडकोट के पास चालक ने वाहन से नियं‍त्रण खो दिया। इस कारण वाहन खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को खाई से निकाला और अस्‍पताल में भर्ती कराया है। यहां घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान  कृपाल सिंह (60 वर्ष), दिपना देवी (55 वर्ष) पत्नी विशन सिंह, कृष्णा देवी (21 वर्ष) पत्नी संदीप सिंह सभी निवासी बनकोट चिन्यालीसौड और लक्ष्मी देवी (40 वर्ष) पत्नी विक्रम भैंगवाल निवासी गांव चिन्यालीसौड के रूप में हुई है, जबकि घायलों में सोबन सिंह, चालक विद्या सिंह, प्रियंका, पुलम सिंह, सुषमा व एक दो साल की बच्ची शामिल हैं। गंभीर घायलों को हेली से रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube