उपचुनाव: 11 हजार से ज्यादा वोटो से जीते दुर्गेश पाठक

नई दिल्ली। दिल्ली के राजेंद्र नगर सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। राघव चड्ढा के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई सीट पर ‘आप’ पार्टी के दुर्गेश पाठक ने भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया को करीब 11,500 वोट से हरा दिया है।

दुर्गेश पाठक को कुल 40,010 वोट मिले तो भाजपा के राजेश भाटिया को 28,577 वोट से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस की उम्मीदवार प्रेम लता को महज 1990 वोट मिले। 16 राउंड की गिनती में भाजपा उम्मीदवार लगातार पिछड़ते रहे।

आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि “राजेंद्र नगर के लोगों को दिल से आभार। दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं आभारी हूं। यही हमें और मेहनत एवं सेवा करने की प्रेरणा देता है। लोगों ने उनकी गंदी राजनीति को हराया और हमारे अच्छे काम को सराहा, शुक्रिया राजेंद्र नगर, शुक्रिया दिल्ली।”

दिल्ली उपचुनाव के नतीजों ने कांग्रेस पार्टी के लिए भी चिंता बढ़ा दी है। केजरीवाल की एंट्री से पहले लगातार 15 सालों तक दिल्ली की सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस पार्टी यहां कोई भी असर नहीं छोड़ पाई।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube