उप्र: विधान परिषद की 27 सीटों पर मतदान जारी

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में मतदान किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 36 सीटों में से 27 पर आज मतदान हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी नौ सीटों पर पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मतदान किया है। सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी उच्च सदन में भारी बढ़त बनाने के लिए पूरी ताकत से लगी हुई है।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में अभी भारतीय जनता पार्टी के पास 35 सीटें हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के पास 17, बहुजन समाज पार्टी के पास चार और सात अन्य के पास हैं। खाली 37 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया चल रही है। इनमें से नौ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है। 27 सीटों पर शनिवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ है। शाम चार बजे तक मतदान होगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube