उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया: मुंबई

एक्ट्रेस से पॉलीटिशयन बनीं उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी से नाराज उर्मिला ने कहा कि मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए हैं, लेकिन मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के कारण मैं ऐसा कर नहीं पा रही हूं.

जारी बयान में उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकी हूं. मैं पहली बार तब इस्तीफा के बारे में सोचना शुरू कर दिया जब मेरे बार-बार के प्रयास के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया और बाद में तब के मुंबई कांग्रेस के प्रमुख मिलिंद देवड़ा को पत्र लिखा था. बाद में मेरे पत्र को लीक कर दिया गया जो कि गोपनीय था. यह मेरे साथ विश्वासघात था.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube