एकता कपूर ने पीएम मोदी के साथ ली सेल्फी, स्मृति बोलीं- मेरे दोनों बॉस एक साथ’

नई दिल्ली : टीवी सिरियल्स की क्वीन एकता कपूर ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ कल की मुलाकात की ग्रुप सेल्फी जब इंस्टाग्राम पर शेयर की तो कई सेलेब्स के कमेंट आने शुरू हो गए। इन कमेंट में खास टिप्पणी केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का था। स्मृति ईरानी ने फोटो पर कमेंट करते हुए कहा कि ‘मेरे दोनों बॉस एक साथ…।’ स्मृति के इस कमेंट का जवाब देते हुए एकता ने कहा कि क्या माहौल था… जो हमेशा उनके आसपास होता है… और तुम मेरी दोस्त हो… मैं तुम्हारी बॉस नहीं।’

बता दें कि स्मृति ईरानी ने राजनीति में आने से पहले एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से घर-घर में पहचान बनाई थी। इसी नजरिए से स्मृति ईरानी ने एकता कपूर के पोस्ट पर कमेंट किया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए मुंबई से बॉलीवुड सेलेब्स का एक डेलीगेट्स नई दिल्ली पहुंचा था। सिनेमा को लेकर प्रधानमंत्री और बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। मीटिंग के बाद सभी स्टार्स ने प्रधानमंत्री के साथ ग्रुप सेल्फी खिंचवाई।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube