एक्ट्रेस रानी चटर्जी खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 से बाहर हुई

खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 के हिट होने के बाद टीवी पर सीजन 10 की धमाकेदार शुरुआत होने वाली है. सीजन 10 के लिए बुल्गेरिया में शूटिंग शुरू हो चुकी है. खतरों के खिलाड़ी के सेट से लगातार कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं. अब ऐसी खबरें हैं कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 का पहला एविक्शन भी हो चुका है. स्पॉटबॉय की रिपोर्ट की मानें तो शो की कंटेस्टेंट और भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की पहली ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जो शो से बाहर हुई हैं. शो के सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि पहले स्टंट में ही रानी चटर्जी को फियर फंदा मिला, जिसके बाद वो एलिमिनेट हो गईं.

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube