एक्ट्रेस सुरभि ज्योति बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही

नागिन 3 से लोगों के दिलों में खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि ज्योति अब बहुत जल्द बड़े पर्दे पर नजर आएंगी. जी हां, नागिन फेम सुरभि ज्योति बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं. सुरभि ज्योति की डेब्यू फिल्म का नाम ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ होगा. सुरभि के साथ उनकी फिल्म में मशहूर पंजाबी सिंगर जस्सी गिल लीड रोल में होंगे.

सुरभि की पहली बॉलीवुड फिल्म एक रोमांटिक कॉमिडी होगी. बता दें कि बॉलीवुड फिल्म करने से पहले सुरभि पंजाबी फिल्म ‘इक कुड़ी पंजाब दी’,  ‘मंडे पटियाला दे’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

पंजाबी फिल्मों के अलावा सुरभि पंजाबी सीरीज में भी दिखाई दे चुकी हैं. लेकिन उन्हें एक्ट्रेस के तौर पर पहचान हिंदी टीवी शो ‘कुबूल है’ और नागिन से मिली है. सुरभि वेब सीरीज में भी अपना लक आजमा चुकी हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube