एक बार ये सिंधी डिश खाएंगे तो बार बार मांगेंगे , जाने रेसिपी

पालक और चौलाई के हरे पत्तों से बनाने वाली सिंधी साई भाजी में कई तरह की ताजी सब्जियां पड़ती है, इसलिए ये रेसिपी हेल्‍थ के लिए भी फायदेमंद है। ताजा सब्जियां और चने की दाल को मिलाकर बनी इस रेसिपी को हम चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं। आइएं जाने इसे बनाने का सबसे सटीक तरीका।

आवश्यक सामग्री:

पालक- 250 ग्राम
चने की दाल- ¼ कप
चौलाई- 1 कप
ग्वार फली – ¼ कप
बींस- ¼ कप
कद्दू- 100 ग्राम
टमाटर- 3
आलू- 1
बैंगन- 1
हरी मिर्च- 3
हींग- 1 पिंच
अदरक पेस्ट- 1 इंच टुकड़ा
हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
धनियां पाउडर- 1 छोटी चम्मच
जीरा- ½ छोटी चम्मच
नमक- स्वादानुसार
हरा धनियां- 2-3 टेबल स्पून
तेल- अंदाजानुसार

बनाने की विधि:सिंधी साई भाजी बनाने के लिए सबसे पहले पालक की मोटी डंडिया हटा कर अच्‍छे से धोकर बारीक-बारीक काट लें। चौलाई, बींस, ग्वार फली और कद्दू को भी बारीक-बारीक काट लें। आलू और बैंगन को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। चने की दाल को कुछ घंटों के लिए भिगोकर रख दें। टमाटर और हरी मिर्च को धोकर बड़े टुकड़ों में काट लें और मिक्‍सर में डालकर इसका पीस कर पेस्ट बना लें। अब गैस में मध्‍यम आंच पर प्रेशर कुकर में तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें हींग और जीरा डालें और फ्राई करें।  जीरा फ्राई होने पर इसमें हल्दी पाउडर, अदरक पेस्‍ट डालें और हल्का सा फ्राई करें। अब टमाटर, हरी मिर्च, लाल मिर्च और धनियां पाउडर डालकर इस मसाले को तब तक फ्राई करें जब तक की मसाला तेल ना छोड़ दें। अगर आप प्याज या लहसन डालना चाहती हैं तो डाल सकती हैं। जब मसाला भुन जाए तो इसमें चने की दाल, कटे हुए आलू, बैंगन, ग्वार फली, बीन्स, कद्दू, चौलाई, पालक और नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं। एक कप पानी भी डालें और कुकर को सीटी लगने के लिए बंद कर दें। जब एक सीटी लग जाए तो गैस धीमी कर दें और सब्जियों को दस मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। दस मिनट बाद गैस बंद कर दें। प्रेशर कुकर का प्रेशर बंद होने पर ढक्कन खोले और सब्जी को अच्‍छे से मिलाएं और मैश करें। अब इसमें हरा धनियां डालें, तैयार है सिंधी साई भाजी। इसे गरमा गरम रोटी, परांठे या चावल से साथ सर्व करें

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube