एक हफ्ते में ‘साहो’ ने अच्छी कमाई की

निर्देशक सुजीत की फिल्म ‘साहो’ को रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं। आलोचनाओं के बावजूद बीते एक हफ्ते में फिल्म ने अच्छी कमाई की है। बिग बजट एक्शन फिल्म में प्रभास, श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर और जैकी श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई है।

गुरुवार को फिल्म ने 6.50 करोड़ की कमाई की। फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन शुक्रवार को 24.40 करोड़, शनिवार को 25.20 करोड़, रविवार को 29.48, सोमवार को 14.20 करोड़, मंगलवार को 9.10 और बुधवार को 6.90 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह इसने अब तक कुल 115.78 करोड़ जुटा लिए हैं।

एक हफ्ते की कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘साहो’ साल 2019 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। ‘साहो’ से ऊपर ‘भारत’, ‘कबीर सिंह’ और ‘मिशन मंगल’ हैं। एक हफ्ते में ‘भारत’ ने 167.60 करोड़, ‘कबीर सिंह’ ने 134.42 करोड़ और ‘मिशन मंगल’ ने 121.23 करोड़ रुपये कमाए थे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube