एमएलसी चुनाव में 33 सीटों पर भाजपा की बड़ी जीत

-मुख्यमंत्री योगी ने जीत की दी बधाई

-सपा को नहीं मिली एक भी सीट पर जीत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधान परिषद चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। प्रदेश की 36 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 33 सीटों पर जीत दर्ज की है। दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को और एक सीट पर रघुराज प्रताप सिंह की जन सत्तादल पार्टी के खाते में गई हैं। समाजवादी पार्टी के लिए यह चुनाव बेहद निरासाजनक रहा है। सपा को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। सपा मुखिया अखिलेश यादव के करीबी युवा समाजवादी नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के साथ ही भाजपा अब विधान परिषद में 68 सदस्य भाजपा के होंगे। अभी तक भाजपा के पास 35 एमएलसी थे। इस बड़ी जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के जीते हुए प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई दी है। उल्लेखनीय है जिन 33 सीटों पर भाजपा को जीत मिली है, उनमें से नौ सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीते हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube