एशियन सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप : भारत ने सिंगापुर को हराया

लखनऊ। भारतीय महिला हैंडबॉल टीम ने कुमामोटो (जापान) मे चल रही 17वीं एशियन सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में मंगलवार को खेले गए अपने लीग के तीसरे मैच में सिंगापुर को 22-17 से हराया। इस मैच में मध्यांतर तक भारतीय टीम 13-07 से आगे थी। इससे पहले कोरिया ने भारत को 37-10 (17-05) से तथा चीन ने 29-12 (16-04) से हराया था। हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि चैंपियनशिप में भारतीय टीम को ग्रूप बी में चीन, कोरिया, हांगकांग व सिंगापुर के साथ रखा गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को भारतीय टीम अपना अंतिम लीग मैच हांगकांग के साथ खेलेगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube