ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे मिलोस राओनिच

मेलबर्न : कनाडा के स्टार टेनिस खिलाड़ी मिलोस राओनिच ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। गुरुवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में राओनिच ने तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका को शिकस्त दी। प्रतियोगिता में 16वीं वरीयता प्राप्त राओनिच ने चार घंटे और एक मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में वावरिंका को 6-7 (4-7), 7-6 (8-6), 7-6 (13-11), 7-6 (7-5) से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए इस मैच के चारों सेट टाई-ब्रेकर तक गए। पहले सेट के टाई-ब्रेकर में 7-4 से जीत दर्ज करते हुए स्विस खिलाड़ी ने शानदार शुरुआत की लेकिन वह अगले तीन सेट के टाई-ब्रेकर को जीतने में कामयाब नहीं हो पाए। राओनिच ने अगले तीन सेट के टाई-ब्रेकर में 8-6, 13-11 और 7-5 से जीत दर्ज की और अगले दौर में प्रवेश किया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube