ऑस्ट्रेलियन ओपन टेबल टेनिस : साथियान-अमलराज की जोड़ी ने जीता कांस्य

नई दिल्ली : भारत के जी साथियान और एंथोनी अमलराज की जोड़ी ने मेलबर्न के पास स्थित जिलॉन्ग में खेले गए ऑस्ट्रेलियन ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया। सेमीफाइनल मुकाबले में साथियान-अमलराज की जोड़ी को शीर्ष वरीय कोरिया के जीओंग योंग्सिक और ली संगसु की जोड़ी ने शिकस्त दी। योंग्सिक और ली संगसु ने साथियान-अमलराज की जोड़ी को 14-12, 11-9, 11-8 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले साथियान और अमलराज ने कोरिया के वुजिन जैंग और जोंगहून लिम की जोड़ी को 5-11, 11-6, 14-12, 11-6 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। यह पहली बार था जब किसी भारतीय युगल जोड़ी ने आईटीटीएफ वर्ल्ड टूर प्लैटिनम इवेंट के अंतिम चार में जगह बनाई है।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube