कनाडा के उच्चायुक्त ने सीएम योगी से की मुलाकात…

लखनऊ : कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके उत्तर प्रदेश में निवेश, प्रौद्योगिकी सहयोग और कौशल विकास के क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की। राज्य सरकार के एक बयान के मुताबिक कूटर ने भारत-कनाडा के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने की व्यापक संभावनाओं पर जोर देते हुए उत्तर प्रदेश को एक उभरते निवेश और नवाचार केंद्र के रूप में रेखांकित किया। 

बयान के अनुसार उन्होंने उत्तर प्रदेश में हुए व्यापक परिवर्तन की सराहना करते हुए कहा कि राज्य ने हाल के वर्षों में आधारभूत संरचना, नीतिगत सुधार और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है जिससे यह वैश्विक निवेशकों के लिए एक विश्वसनीय और आकर्षक गंतव्य बनकर उभरा है।

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में निवेश के-अनुकूल वातावरण, औद्योगिक विकास और नीतिगत सुधारों का जिक्र करते हुए कनाडा की कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने रक्षा औद्योगिक कॉरिडोर और ब्रह्मोस परियोजना का उल्लेख करते हुए राज्य की बढ़ती औद्योगिक क्षमता को रेखांकित किया। 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube