कपिल देव ने एवीटी चैंपियन्स टूर गोल्फ टूर्नामेंट जीता

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने एवीटी चैंपियन्स टूर गोल्फ टूर्नामेंट में शुक्रवार को 60 से 64 वर्ष के आयु वर्ग का खिताब जीता जबकि सीमा सुरक्षा बल के पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने ओवरआल ट्रॉफी जीती।

इस चैंपियनशिप में दस शहरों के 100 से अधिक गोल्फरों ने हिस्सा लिया था। इस पार 72 कोर्स में दोनों दिन बारिश होने के कारण खेलना मुश्किल हो गया था।

1983 में भारत को पहला क्रिकेट विश्व कप का खिताब दिलाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान कपिल ने कहा, ‘जीतना हमेशा अच्छा अहसास होता है। एवीटी टूर बेहतरीन प्रयास है जिससे हम सरीखे सीनियर एमेच्योर को किसी उद्देश्य के लिए नियमित तौर पर खेलने में मदद मिल रही है। सीनियर टूर ने कुछ प्रतिभाशली गोल्फरों में प्रतिस्पर्धी भावना जगा दी है।’

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube