करीना ने सारा और इब्राह‍िम की मां बनने से किया साफ इंकार

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बॉर्न स्टार है. इसी के साथ सारा के बॉलीवुड डेब्यू पर भी करीना बहुत खुश हुई थी. लेकिन जब बात आती है सारा के साथ र‍िश्ते की आई तो करीना खुद को सारा की मां कहने से इंकार कर दिया.

कुछ दिन पहले ही कॉफी व‍िद करण में सारा अली खान अपने पापा सैफ अली खान के साथ बतौर गेस्ट शामिल हुई थी. इस शो में सारा-सैफ ने करीना के साथ पर्सनल र‍िश्तों पर खुलकर बातचीत की. सैफ ने इस दौरान बताया कि, ‘करीना का व‍िजन पहले द‍िन से क्ल‍ियर है. वो सारा और इब्राह‍िम के काफी करीब है. मैंने सारा से कहा था, वो तुम्हारी दूसरी मां या फिर आंटी नहीं है. वो तुम्हारी दोस्त है.’

सैफ के बाद ही सारा ने भी करीना के बारे में बताया, ‘उन्होंने मुझसे कहा था मैं तुम्हारी मां नहीं हूं क्योंकि तुम्हारे पास एक बहुत अच्छी मां है. हमारा र‍िश्ता दोस्ती का है.’ हाल ही में इस बारे में करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में बात की. करीना ने इस दौरान कहा कि, ‘मैनें सैफ से पहले द‍िन ही बता द‍िया था कि सारा और इब्राह‍िम दोनों के लिए मैं हमेशा मौजूद हूं. उन्हें जब मेरी सलाह की जरूरत होगी, मैं उनके साथ हूं.’ सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि करीना ने आगे ये भी कहा कि, ‘मैं खुद को उनकी मां की तरह नहीं देखती हूं. उनके साथ मेरा र‍िश्ता दोस्ती का है.’ आपको बता दें सारा करीना को माँ या एंटी नहीं बल्कि उनके नाम से ही कहकर बुलाती हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube