‘कलंक’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, इन बड़े सितारों ने पहुंच बढ़ाई रौनक

इस शुक्रवार को बॉलीवुड की मल्टीस्टारर फिल्म ‘कलंक’ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इस फिल्म में संजय दत्त, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, वरुण धवन और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. बता दें कि इसके रिलीज से पहले ठीक इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमे स्टारकास्ट भी मौजूद रही.

बता दें कि ‘कलंक’ को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं और रिलीज से पहले मुंबई में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. जहां फिल्म की टीम के साथ और भी कई बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए. तो चलिए तस्वीरों के जरिए आपको बताते हैैं ‘कलंक’ की स्पेशल स्क्रीनिंग कौन-कौन से सितारे पहुंचे.

फिल्म ‘कलंक’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म की स्टार कास्ट आलिया भट्ट, वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर के साथ प्रोड्यूसर करण जौहर भी भर्र नजर आए. वहीं मल्टीस्टारर फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी दिखी. इस दौरान इंडियन लिबास में सोनाक्षी बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. फिल्म ‘कलंक’ में सोनाक्षी सिन्हा भी अहम किरदार में हैं. वहीं इस दौरान बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित भी नजर आई.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube